Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

फतेहगढ़ पुलिस ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान, दी जनजागरूकता की प्रेरणा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 आज जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा पांचाल घाट पर “गंगा स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घाट की सफाई की और श्रद्धाप
Share:
फतेहगढ़ पुलिस ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान, दी जनजागरूकता की प्रेरणा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 आज जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा पांचाल घाट पर “गंगा स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता, संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने मिलकर घाट की सफाई की और श्रद्धापूर्वक कार्य किया।

इस दौरान घाट पर पड़ी खंडित देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एवं पूजन सामग्री को एकत्र कर विधिवत भू-विसर्जन कराया गया। अभियान में सभी ने गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ली और नगरवासियों से अपील की कि वे गंगा नदी को प्रदूषित न करें तथा धार्मिक सामग्री को नदी में प्रवाहित करने की बजाय निर्धारित स्थानों पर ही विसर्जित करें।

फतेहगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान न केवल पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि समाज को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का भी प्रयास है।