Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

फर्रुखाबाद:"विभाजन की विभीषिका दिवस" पर जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होगा माहौल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के अंतर्गत 14 अगस्त को जिलेभर में "विभाजन की विभीषिका दिवस" कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित होंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कार्यालय पत्र (संख्या 276/2025/जी०आई०-24/चार-2025) एवं जिलाधिकारी के नि
Share:
फर्रुखाबाद:"विभाजन की विभीषिका दिवस" पर जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत होगा माहौल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज)10 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन के "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के अंतर्गत 14 अगस्त को जिलेभर में "विभाजन की विभीषिका दिवस" कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित होंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कार्यालय पत्र (संख्या 276/2025/जी०आई०-24/चार-2025) एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान एवं कार्यालयों में एक साथ राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई जाएगी।

सुबह 11:00 बजे से सभी स्थानों पर गोष्ठियां आयोजित होंगी, जिनमें प्रबुद्ध वक्ता विभाजन के दंश और उससे जुड़ी त्रासदी के विषय में बच्चों एवं आमजन को अवगत कराएंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीयता एवं देशभक्ति विषयक निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय भावना को प्रकट किया जाएगा।

जिले का मुख्य कार्यक्रम महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित होगा। इसमें छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देंगे, वहीं माननीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध व्यक्तित्व विभाजन की विभीषिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने सभी संबंधित संस्थानों से अपील की है कि वे कार्यक्रम को निर्धारित समय एवं स्वरूप में सफलता पूर्वक संपन्न कराएं, ताकि आने वाली पीढ़ी विभाजन के ऐतिहासिक सबक और राष्ट्रीय एकता के महत्व को भलीभांति समझ सके।