Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा महिला जागरूकता अभियान चलाया गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 दिसम्बर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी तथा इन नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया। साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी, उनसे बचाव के उपाय तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वावलंबन, सम्मानपूर्वक जीवन तथा सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं बिना भय के पुलिस से संपर्क करें।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए पुलिस प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और अभियान की सराहना की।