Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
India

फर्रुखाबाद : भाजपा व बसपा के तीन दर्जन कार्यकर्ता साइकिल पर हुए सवार

फर्रुखाबाद :जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर लगभग तीन दर्जन युवक सपा में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने सदस्यता ग्रहण करायी। पूर्व जिला सचिव युवजन सभा प्रताप सिंह यादव व रोहित यादव के प्रयास से सपा का कुनबा बढा है। बहुजन समाज पार्टी के सदस्य शैलेंद्र कुमार, प्र
Share:
फर्रुखाबाद : भाजपा व बसपा के तीन दर्जन कार्यकर्ता साइकिल पर हुए सवार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद :जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी छोड़कर लगभग तीन दर्जन युवक सपा में शामिल हो गये। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने सदस्यता ग्रहण करायी। पूर्व जिला सचिव युवजन सभा प्रताप सिंह यादव व रोहित यादव के प्रयास से सपा का कुनबा बढा है।
बहुजन समाज पार्टी के सदस्य शैलेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, धंनसुआ, करण गौतम महरुपुर, विजय सिंह गंगौरा, राजन भाऊपुर, राहुल कुमार याकूत गंज, प्रवीण कुमार राठौर, आनंद कुमार, करण कुमार, विकास दीक्षित, अंकुर शर्मा, अभिषेक सिंह, अरुण पाल, विजय सिंह, श्याम मोहन, राजन, संजीव कुमार, शेखर कटियार, अनुज पाल, निखिल कटियार,
विपुल कुमार, अनुज कुमार गुप्ता, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, खालिद, शिव कुमार, राजीव, रवी कुमार, संजेश कुमार, किशन कुमार जयपाल ने अपने साथियों के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड दी। देवेंद्र विक्रम सिंह कुशवाह, पवन श्रीवास्तव क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रदीप कुमार कुशवाहा एडवोकेट, राजीव कुमार कुशवाहा पूर्व प्रधान ने भी साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट, ओम प्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, बेचेलाल यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, साजिद अली जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, युवा नेता लायक यादव,अंकेश कुमार आदि ने नये साथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी ने दी।

फर्रुखाबाद: संवाददाता धर्मवीर सिंह