Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
India

फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, पोकलैंड मशीन जब्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 निदेशक महोदया से प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2025 की प्रातः थाना अमृतपुर क्ष
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, पोकलैंड मशीन जब्त
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 निदेशक महोदया से प्राप्त निर्देश एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17 दिसंबर 2025 की प्रातः थाना अमृतपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसमपुर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र में खनन अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके पर एक पोकलैंड मशीन अवैध रूप से खनन कार्य करते हुए पाई गई। जांच में पाया गया कि उक्त खनन ग्राम मांझा की मड़ई, ग्राम आसमपुर में किया जा रहा था, जो स्वीकृत खनन पट्टे से लगभग 420 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह कार्य नियमों के विरुद्ध पाया गया।

खनन अधिकारी द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए पोकलैंड मशीन को कब्जे में लेकर थाना अमृतपुर की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।