फर्रुखाबाद, 19 मार्च 2023 आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के विकासखंड कमालगंज की संगठन इकाई का आज चुनाव संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन की जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार के पर्यवेक्षण में पूरी की गई । बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन में भाग लिया । काफी देर तक चले विचार मंथन के बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगवार के प्रयास से संगठन की सभी कार्यकर्ता आम सहमत से चुनाव कराने के लिए राजी हो गई । इसके उपरांत अध्यक्ष पद के लिए रेनू शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका अनुमोदन वहां उपस्थित सभी ने हर्ष ध्वनि के साथ किया। प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत रेनू शर्मा को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। ठीक इसी तरह उपाध्यक्ष पद का दायित्व अनीता कटियार को सौंपा गया। निर्वाचन के द्वारा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ ही राधा सिसोदिया को महामंत्री, ममता दीक्षित को कोषाध्यक्ष, राधा राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए विजयलक्ष्मी, राजेश कुमारी, सुनीता शर्मा, प्रेमलता, सरिता वर्मा को निर्वाचित घोषित करते हुए उनके दायित्व सौंप दिए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी साथी संगठन सदस्यों ने बधाई देते हुए सहयोग का वादा किया। वही निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन हित में संघर्षरत रहते हुए नियमानुसार कार्य करने का आश्वासन दिया।
India
फर्रुखाबाद:कमालगंज इकाई की रेनू शर्मा निर्वाचित हुई अध्यक्ष
फर्रुखाबाद, 19 मार्च 2023 आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के विकासखंड कमालगंज की संगठन इकाई का आज चुनाव संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया संगठन की जिला अध्यक्ष मधुबाला गंगवार के पर्यवेक्षण में पूरी की गई । बड़ी संख्या में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन में
Read in your preferred language.