Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

फर्रूखाबाद: अवैध असलहा रखने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक
Share:
फर्रूखाबाद: अवैध असलहा रखने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त को पकड़कर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 135/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: गौरव कुशवाह, पिता: आनन्द कुशवाहा, निवासी: बिर्राबाग, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़

घटना का विवरण

दिनांक 18.11.2025 को नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध दिखने पर अभियुक्त गौरव कुशवाह को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली फर्रूखाबाद में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह तमंचा “शौक” के लिए अपने पास रखता था और विस्तृत बयान वह अदालत में अपने वकील के माध्यम से देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 579/18 – धारा 323/506 भादंवि, कोतवाली फर्रूखाबाद

2. मु0अ0सं0 1074/2018 – धारा 379/411 भादंवि, कोतवाली फर्रूखाबाद

3. मु0अ0सं0 135/25 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली फर्रूखाबाद

बरामदगी का विवरण

1 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 इमरान फरीद, 2. का0 मलिखान सिंह, 3. का0 मनोज कुमार

कोतवाली फर्रूखाबाद पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध असलहों के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिली है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।