फर्रुखाबाद पेंटर नें आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे परिजनों में कोहराम गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग नई बस्ती निवासी लगभग 35 वर्षीय सर्वेश कुशवाह पुताई का कार्य कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा था| बीती रात वह भोजन करनें के बाद कमरे में जाकर लेट गया| वहीं उसकी पत्नी शकुंतला देवी अपने बच्चो के साथ दूसरे कमरें में सोने चले गयी| देर रात सर्वेश नें पंखे से दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली|
सुबह होनें पर जब सर्वेश कमरे से बाहर नही आया तो परिजनों नें उसको जगानें का प्रयास किया लेकिन भीतर से कोई आवाज नही आयी झांककर देखने पर उसका शव फांसी पर झूलता नजर आया| शव फांसी पर लटका होनें की भनक लगते ही चीख पुकार मच गयी| ग्रामीणों की मदद से खिड़की को तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला गया| परिजनों के अनुसार काम ना मिलने से वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था| जिससे उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली| मृतक की पत्नी शकुंतला देवी और माँ सत्यवती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह
India
फर्रुखाबाद: आर्थिक तंगी से परेशान पेंटर फांसी पर झूला
फर्रुखाबाद पेंटर नें आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे परिजनों में कोहराम गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग नई बस्ती निवासी लगभग 35 वर्षीय सर्वेश कुशवाह पुताई का कार्य कर अपना और परिवार का पेट पाल रहा था| बी
Read in your preferred language.