Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद :नववर्ष पर सदर तहसील में नए चेंबर का उद्घाटन, अधिवक्ताओं ने भूने आलू की पार्टी के साथ मनाया जश्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नववर्ष के अवसर पर सदर तहसील परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही अधिवक्ताओं और सहयोगियों का आना-जाना शुरू हो गया। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह कटियार एडवोकेट के चेंबर पर लगभग प्रातः 10 ब
Share:
फर्रुखाबाद :नववर्ष पर सदर तहसील में नए चेंबर का उद्घाटन, अधिवक्ताओं ने भूने आलू की पार्टी के साथ मनाया जश्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नववर्ष के अवसर पर सदर तहसील परिसर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही अधिवक्ताओं और सहयोगियों का आना-जाना शुरू हो गया। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह कटियार एडवोकेट के चेंबर पर लगभग प्रातः 10 बजे भूने आलू की पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों ने जमकर भूने आलू का आनंद लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह कटियार ने फीता काटकर एक नए चेंबर का उद्घाटन किया। यह चेंबर तहसील सदर क्षेत्र के रकाबगंज खुर्द निवासी पूर्व सभासद आदेश गुप्ता के सुपुत्र अभिनव गुप्ता एडवोकेट द्वारा स्थापित कराया गया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने इसे अधिवक्ता समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।

इस मौके पर पुस्तक एवं गुलाब का फूल भेंट कर सुशील राठौर द्वारा सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में तहसील प्रभारी सनी कनौजिया, उप निबंधक रविकांत यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह कटियार, सचिव अतुल मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमित यादव, संयुक्त सचिव विकास सक्सेना सहित फिरोज अली, रुक्मांगल सिंह चौहान, रामबरन दीक्षित, वीरेंद्र मिश्रा, संजय कटियार, शिवमंगल, सौरभ सक्सेना, अरविंद कुमार दिवाकर, दिलीप सक्सेना, दिलीप बाथम, आकाश दीक्षित, सुनील कुशवाहा, अभिनव गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और सभी ने नए वर्ष में न्यायिक कार्यों में प्रगति एवं सहयोग की कामना की।