Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रूखाबाद: जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, नियमित निगरानी के निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किय
Share:
फर्रूखाबाद: जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक, नियमित निगरानी के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक श्री राजीव कुमार ने जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुत किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी आर.सी. माथुर ने वर्तमान समय में जनपद में अपनाई जा रही जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में सरकारी अस्पतालों से जैव चिकित्सा अपशिष्ट का संग्रह मैनपुरी की ग्रीन हाउस मैनेजमेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निजी अस्पतालों के लिए कानपुर की बिलवर्ल्ड कंपनी कार्यरत है। ग्रीन हाउस मैनेजमेंट कंपनी प्रतिदिन लगभग 110 किलोग्राम तथा बिलवर्ल्ड कंपनी लगभग 364 किलोग्राम जैव चिकित्सा अपशिष्ट का संकलन करती है।

जानकारी दी गई कि जनपद में कुल 46 सरकारी एवं 191 निजी अस्पताल संचालित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रतिदिन की कार्यप्रगति को स्पष्ट रूप से रिपोर्ट किया जाए तथा समय-समय पर संबंधित संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में आईबीएम के अध्यक्ष विपुल अग्रवाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से वैज्ञानिक सहायक एस.डी. सिंह एवं जे.ई. दीपक कुमार, जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल, पंचायती राज विभाग से सत्यनारायण एवं गुंजा जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।