Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को 24 घंटे में किया सकुशल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 ऑपरेशन मुस्कान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को सूचना प्राप्त होने के मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री कल्लू प
Share:
फर्रुखाबाद:मऊदरवाजा पुलिस ने 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को 24 घंटे में किया सकुशल बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 दिसंबर 2025 ऑपरेशन मुस्कान एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 19 वर्षीय गुमशुदा युवती को सूचना प्राप्त होने के मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक श्री कल्लू पुत्र सुलेमान, निवासी मोहल्ला गढ़ी हफीजुल्ला, थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ द्वारा थाना मऊदरवाजा पर सूचना दी गई थी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित की गई और ऑपरेशन मुस्कान व मिशन शक्ति 5.0 के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि युवती घरवालों से नाराज होकर अपनी मौसी के घर चली गई थी। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया और सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना मऊदरवाजा पुलिस व फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।