Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस ने 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को 24 घंटे में सकुशल किया बरामद

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना प्राप्त होने के मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार आवेदक अमरनाथ पुत्र राजाराम निवासी
Share:
फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल पुलिस ने 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को 24 घंटे में सकुशल किया बरामद
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 जनपद फतेहगढ़ में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना कम्पिल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना प्राप्त होने के मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार आवेदक अमरनाथ पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला मांझगाव पूर्व, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़ द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के घर से नाराज होकर बिना बताए चले जाने की सूचना थाना कम्पिल एवं डायल 112 पर दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना कम्पिल पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोजबीन शुरू की गई।

पुलिस जांच में पता चला कि बालक घर वालों से किसी बात पर नाराज होकर अपनी बुआ के घर चला गया था। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने बालक को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया।

बालक की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना कम्पिल पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आमजनमानस ने भी फतेहगढ़ पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।