Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने छात्राओं को दिलाई नए आपराधिक कानूनों की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज, कायमगंज में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथ
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने छात्राओं को दिलाई नए आपराधिक कानूनों की जानकारी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम द्वारा शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज, कायमगंज में तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और शिक्षकों को इन नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये तीनों कानून 1 जुलाई 2025 से पूरे देश में लागू किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आम जनता को शीघ्र न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है।

अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि नए कानूनों में महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। साथ ही साइबर अपराध, डिजिटल साक्ष्य, और त्वरित न्याय की दिशा में कई सुधार किए गए हैं।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को कानून का पालन करने, अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने और समाज में जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया।

कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाने में बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे।