Monday, 14 September 2026 | 8:08 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, क
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में पत्नी व प्रेमी को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 दिसम्बर 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक गंभीर मामले में मृतक की पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार कोतवाली कायमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 328/25 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अनुज गौतम पुत्र हरिराम जाटव तथा अभियुक्ता संजना पुत्री सुनील कुमार, पत्नी शिवमंगल उर्फ शिवा, निवासीगण घसिया चिलौली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

वादी मुकदमा सतीश चन्द्र पुत्र रामदयाल, निवासी ग्राम घसिया चिलौली, कोतवाली कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी कि उनके पुत्र शिवमंगल उर्फ शिवा को उसकी पत्नी संजना तथा अनुज गौतम द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर शिवमंगल ने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई, जिसमें नामजद अभियुक्तों की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ का विवरण

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त एवं अभियुक्ता ने आपस में मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करने की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने अपना पक्ष माननीय न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से रखने की बात कही है।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त अनुज गौतम: मु0अ0सं0 328/25 धारा 108 बीएनएस, कोतवाली कायमगंज। अभियुक्ता संजना: मु0अ0सं0 328/25 धारा 108 बीएनएस, कोतवाली कायमगंज।

बरामदगी

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री मदन मोहन चतुर्वेदी, उप निरीक्षक श्री बलबीर सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार, महिला कांस्टेबल मेघा

कायमगंज पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना निष्पक्ष एवं गंभीरता से की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।