Monday, 14 September 2026 | 6:34 PM
India

फर्रुखाबाद: MissionShakti5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद: ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व
Share:
फर्रुखाबाद: MissionShakti5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध व उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 के महत्व और उपयोग की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया।

थाना जहानगंज पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं बिना भय के पुलिस से संपर्क करें, प्रशासन उनकी सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपनी शिकायतों को खुलकर दर्ज कराने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने अभियान की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया। Mission Shakti 5 के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।