Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:मेला रामनगरिया की तैयारियों को लेकर उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर मंडल एवं अपर आयुक्त कानपुर मंडल द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मेला रामनगरिया की तैयारियों एवं गंगा आरती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में तैनात अधिकारियों ए
Share:
फर्रुखाबाद:मेला रामनगरिया की तैयारियों को लेकर उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जनवरी 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर मंडल एवं अपर आयुक्त कानपुर मंडल द्वारा जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के साथ मेला रामनगरिया की तैयारियों एवं गंगा आरती स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपमहानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ नम्र एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। मेले में अग्निशमन व्यवस्था उच्च कोटि की हो, सभी बड़े पंडालों में फायर स्ट्रिंगर लगाए जाएं तथा सेक्टरवार फायरकर्मियों की तैनाती की जाए। यातायात व अग्निशमन कर्मियों को अधिकाधिक दोपहिया वाहनों के उपयोग के निर्देश दिए गए, ताकि त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

गंगा तट पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने, किसी भी व्यक्ति को बैरिकेडिंग क्रॉस न करने देने, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा प्रत्येक पार्किंग के लिए प्रभारी नामित करने के निर्देश दिए गए। सभी पार्किंग प्रभारियों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने, क्रेन एवं हाइड्रा की तैनाती के स्थल पूर्व निर्धारित करने, मेला क्षेत्र की गाड़ियों के लिए पास जारी करने तथा सभी पार्किंग स्थलों पर वाहन के प्रकार सहित साइनएज लगाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पुलिस सोशल मीडिया टीम को मेला क्षेत्र में सक्रिय रूप से तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट आज ही चेक कर लें और निर्धारित समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आयोजन सर्वोच्च प्राथमिकता है।