Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS),
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अक्टूबर 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के निर्देशन में आज पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — की गहराई से जानकारी देना था, ताकि वे इन कानूनों को व्यवहारिक रूप से प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।

इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह ने तीनों नये कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, बदलावों और आधुनिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ये नये कानून देश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक केंद्रित बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पुराने और नये कानूनों के बीच के मुख्य अंतर और व्यवहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कानूनों की बारीकियों को समझने में गहरी रुचि दिखाई और इनका पालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

अंत में, अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन नये कानूनों का सही ज्ञान और उनका समयबद्ध अनुपालन ही जन सुरक्षा और न्यायिक व्यवस्था की सुदृढ़ता का आधार बनेगा।