Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:भीषण शीत लहर के बीच जिलाधिकारी ने किया मंडी समिति व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 जनपद में पड़ रही भीषण शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर एवं रेलवे स्टेशन फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से प्रभावित जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित कर
Share:
फर्रुखाबाद:भीषण शीत लहर के बीच जिलाधिकारी ने किया मंडी समिति व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 दिसंबर 2025 जनपद में पड़ रही भीषण शीत लहर को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर एवं रेलवे स्टेशन फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठंड से प्रभावित जरूरतमंद एवं निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैन बसेरों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक शीत लहर एवं घने कोहरे के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसी भी गरीब अथवा निराश्रित व्यक्ति को खुले में सोने के लिए विवश न होना पड़े।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शीत लहर के समय मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन पूर्ण तत्परता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के इस मानवीय कदम से ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन की सक्रियता की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।