Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय बैठक, 12 आईएएस अधिकारी करेंगे विकास कार्यों का निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि 12 आईएएस अधिकारी आगामी दिनों में जनपद फर्रूखाबाद के निरीक्षण हेतु प्रवास पर आ रहे हैं। बैठक में बताया गया कि ये अधिकारी
Share:
फर्रूखाबाद:जिलाधिकारी ने की उच्चस्तरीय बैठक, 12 आईएएस अधिकारी करेंगे विकास कार्यों का निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि 12 आईएएस अधिकारी आगामी दिनों में जनपद फर्रूखाबाद के निरीक्षण हेतु प्रवास पर आ रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि ये अधिकारी दो समूहों में विभाजित रहेंगे — प्रत्येक समूह में 6-6 अधिकारी होंगे। एक समूह पिलखना गांव में तथा दूसरा दारापुर गांव में निरीक्षण करेगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी साफ-सफाई, शिक्षा व्यवस्था, राशन वितरण, पेयजल आपूर्ति, एवं विकासपरक योजनाओं की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन करेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का आत्म निरीक्षण कर लें तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि 8 नवंबर को एसडीएम गजराज सिंह अधिकारियों की अगवानी करेंगे। आईएएस अधिकारियों का प्रवास नारायण आश्रम में रहेगा। 9 नवंबर को सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी, जिसके पश्चात अधिकारी 10 बजे पिलखना व दारापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग की संकलित सूचना सहित उपस्थित रहेंगे।

अधिकारी 9 से 12 नवंबर तक जनपद प्रवास पर रहेंगे। 12 नवंबर की शाम 6 बजे वे कायमगंज के लिए प्रस्थान करेंगे और नगर पालिका परिषद क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद वहीं रात्रि प्रवास करेंगे। 13 नवंबर को अधिकारी नारायण आश्रम, पांचाल घाट लौटेंगे, जहां से एसडीएम गजराज सिंह उन्हें विदाई देंगे।

इसके अलावा अधिकारियों का कार्यक्रम कंपिल, संकिसा और नीम करोली क्षेत्रों के निरीक्षण का भी रहेगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उन्हें ब्लॉक प्रिंटिंग केंद्र का भ्रमण कराएंगे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विकासपरक फोल्डर तैयार करें और उसे निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत करें।

निरीक्षण अवधि में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण होगा।

जमापुर के पास स्थित बच्चों के हॉस्टल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, जल निगम और कार्यक्रम अधिकारी अपने क्षेत्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करें।

बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।