Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिला सहारा, 136 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित हुए सहायक उपकरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज में विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिलाधिकारी आशुतो
Share:
फर्रुखाबाद:विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिला सहारा, 136 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को वितरित हुए सहायक उपकरण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 दिसंबर 2025 समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज में विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 136 दिव्यांग बच्चों को कुल 8,78,704 रुपये मूल्य के सहायक उपकरण एवं उपस्कर वितरित किए गए।

वितरित किए गए उपकरणों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, टीएलएम किट, रोलैटर, ब्रेल किट सहित अन्य आवश्यक सहायक सामग्री शामिल रही। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी बच्चा शारीरिक अक्षमता के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसे कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एलिम्को के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।