Monday, 14 September 2026 | 7:41 PM
India

फर्रुखाबाद:साथी को लालच देकर मासूम बालक को जबरन घर ले जाकर किया कुकर्म

फर्रुखाबाद: थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत मासूम बालक रामू को घर में ले जाकर युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी रामजी ने गांव के प्रेम सागर गंगवार के युवा पुत्र सत्यम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। लगभग 10 वर्षीय रामू आज सुबह करीब 10:00
Share:
फर्रुखाबाद:साथी को लालच देकर मासूम बालक को जबरन घर ले जाकर किया कुकर्म
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत मासूम बालक रामू को घर में ले जाकर युवक ने उसके साथ कुकर्म किया।
थाना मऊदरवाजा के ग्राम गुतासी निवासी रामजी ने गांव के प्रेम सागर गंगवार के युवा पुत्र सत्यम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। लगभग 10 वर्षीय रामू आज सुबह करीब 10:00 बजे घर के बाहर खेल रहा था तभी पड़ोसी सत्यम हाथ पकड़कर रामू को अपने घर ले गया।
उसे कमरे में बंद कर लिया और सत्यम ने रामू के साथ कुकर्म किया और कमरा बंद कर बाहर निकल गया। और सत्यम ने रामूके साथ खेलने वाले बालक अंकित पाल को 10 रुपये देकर सुपारी लाने के लिए भेज दिया था और रामू को जबरन अपने घर में ले गया था। जब अंकित सुपारी लेकर वापस लौटा तब उसने रामू को कमरे के अंदर रोता देखा।
रामू के कहने पर अंकित ने कमरे का दरवाजा खोला रामू ने घर जाकर अपनी मां को घटना के बारे में सारी जानकारी दी। पीड़ित मां तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी जब पुलिस मौके पर पहुंची तबतक सत्यम घर से भाग चुका था। 18 वर्षीय सत्यम को पुलिस तलाश कर रही है रामू गांव के ही विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र है।
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह