Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:नववर्ष पर बाबा टी स्टॉल की अनूठी पहल, अधिवक्ताओं को वितरित किए गए पेन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नववर्ष के शुभ अवसर पर तहसील सदर परिसर स्थित बाबा टी स्टॉल के संचालक विकास उर्फ विक्की कश्यप ने सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का परिचय देते हुए अधिवक्ताओं को पेन भेंट किए। इस अवसर पर लगभग 400 पेन अधिवक्ताओं को वितरित किए गए, जिससे तहसील परिसर में उत्साह और
Share:
फर्रुखाबाद:नववर्ष पर बाबा टी स्टॉल की अनूठी पहल, अधिवक्ताओं को वितरित किए गए पेन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नववर्ष के शुभ अवसर पर तहसील सदर परिसर स्थित बाबा टी स्टॉल के संचालक विकास उर्फ विक्की कश्यप ने सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का परिचय देते हुए अधिवक्ताओं को पेन भेंट किए। इस अवसर पर लगभग 400 पेन अधिवक्ताओं को वितरित किए गए, जिससे तहसील परिसर में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।

बाबा टी स्टॉल संचालक विकास उर्फ विक्की कश्यप, पुत्र शिव कुमार, निवासी मोहल्ला अमीन खा ने बताया कि नववर्ष के मौके पर उन्होंने अपनी निजी धनराशि से अधिवक्ताओं, कातिब-मुंशियों एवं अन्य अधिकारियों को यह भेंट दी है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान को अब पूरे 15 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और वह प्रत्येक वर्ष निस्वार्थ भाव से कुछ न कुछ सेवा कार्य करते आ रहे हैं।

विकास कश्यप ने कहा,“यह सब बाबा की कृपा से संभव हो पा रहा है। अधिवक्ताओं एवं अधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”

पेन वितरण कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने बाबा टी स्टॉल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और विकास उर्फ विक्की कश्यप को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसे छोटे लेकिन सार्थक प्रयास आपसी भाईचारे और सकारात्मक वातावरण को मजबूत करते हैं।

नववर्ष पर बाबा टी स्टॉल द्वारा की गई यह पहल तहसील सदर परिसर में चर्चा का विषय बनी रही और इसे सामाजिक सेवा की प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा गया।