Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

फर्रुखाबाद:विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आमंत्रित किए गए आवेदन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 3 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले "विश्व दिव्यांग दिवस" के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जि
Share:
फर्रुखाबाद:विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आमंत्रित किए गए आवेदन।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी 3 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले "विश्व दिव्यांग दिवस" के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति/संस्था अपना आवेदन 31 अगस्त 2025 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, फर्रुखाबाद में जमा कर सकते हैं।

विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि निम्नांकित 12 श्रेणियों में आवेदन स्वीकार किए जाएंगे –

1. दृष्टि दिव्यांग प्रतिभा/स्वयंप्रेरित दिव्यांगजन हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

2. दिव्यांगजन हेतु सर्वोत्तम नियोक्ता तथा सर्वोत्तम प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी हेतु पुरस्कार।

3. पुनर्वास के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था हेतु पुरस्कार।

4. प्रोत्साहन हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।

5. जीवन सुधार के लिए नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास हेतु पुरस्कार।

6. 6. बाधारहित वातावरण हेतु कार्य करने वाले संस्थान/व्यक्ति हेतु पुरस्कार।

7. पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले हेतु पुरस्कार।

8. दिव्यांगजन के सामाजिक पुनर्वास व सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य हेतु पुरस्कार।

9. सर्वोत्तम ब्लाइंड स्कूल हेतु पुरस्कार।

10. दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्कृष्ट वेबसाइट हेतु पुरस्कार।

11. सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी हेतु पुरस्कार।

12. दिव्यांगजन के लिए कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हेतु पुरस्कार।

इस संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, फर्रुखाबाद ने बताया कि योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं को समय पर आवेदन कर अपनी उपलब्धियों को राज्य स्तर तक पहुंचाना चाहिए।