Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, थाना मऊदरवाजा परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत गायत्री इंटरनेशनल स्कूल, थाना मऊदरवाजा परिसर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम के अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति का सामना करने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं को बताया गया कि वे किसी भी आपात स्थिति में बिना भय के पुलिस एवं संबंधित विभागों से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

टीम द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इनके उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव एवं अपने आसपास होने वाली गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।

विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में एंटी रोमियो टीम ने सभी छात्राओं से निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने का आह्वान किया।