Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचाल घाट पर आयोजित मेला श्री रामनगरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरी
Share:
फर्रुखाबाद:मेला श्री रामनगरिया का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रांतर्गत पांचाल घाट पर आयोजित मेला श्री रामनगरिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं कानून व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।