Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति संवाद कौशल कार्यशाला का आयोजन, पुलिस कर्मियों को दिए गए संवेदनशीलता के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 दिसम्बर 2025 को पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में “मिशन शक्ति केन्द्र” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मिशन शक्ति संवाद कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की। कार्यशाला में जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों के मिशन शक
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति संवाद कौशल कार्यशाला का आयोजन, पुलिस कर्मियों को दिए गए संवेदनशीलता के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 दिसम्बर 2025 को पुलिस लाइन सभागार, फतेहगढ़ में “मिशन शक्ति केन्द्र” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मिशन शक्ति संवाद कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की।

कार्यशाला में जनपद फतेहगढ़ के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धी प्रकरणों में संवेदनशील व्यवहार, प्रभावी संवाद एवं काउंसलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की भूमिका केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़िता के साथ मानवीय दृष्टिकोण, सहानुभूति और विश्वास-निर्माण भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और सर्वोत्तम व्यवहारों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि महिला अपराधों की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िताओं को समय पर न्याय और सुरक्षा मिल सके।

अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि थानों पर आने वाली महिलाओं से सम्मानजनक संवाद, गोपनीयता का ध्यान रखते हुए काउंसलिंग, तथा आवश्यकतानुसार कानूनी सहायता व संरक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने मिशन शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति विश्वास को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।