Monday, 14 September 2026 | 7:42 PM
Entertainment

एयरपोर्ट के बाहर आउटफिट को लेकर फैंस ने उठाया सवाल, क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन की कान फिल्म फेस्टिवल से तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। हालांकि रेड कार्पेट पर उनके लुक को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन एयरपोर्ट पर आराध्या और अभिषेक बच्चन संग उनकी तस्वीरों को फैंस ने खूब एन्जॉय किया। कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर
Share:
एयरपोर्ट के बाहर आउटफिट को लेकर फैंस ने उठाया सवाल, क्या फिर से प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या
Read in your preferred language.

ऐश्वर्या राय बच्चन की कान फिल्म फेस्टिवल से तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। हालांकि रेड कार्पेट पर उनके लुक को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन एयरपोर्ट पर आराध्या और अभिषेक बच्चन संग उनकी तस्वीरों को फैंस ने खूब एन्जॉय किया। कान फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन की वापसी की तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल हुए। ऐश्वर्या हमेशा अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामकर चल रही थीं और अभिषेक बच्चन दोनों के पीछे थे।
ऐश्वर्या राय की रेड कार्पेट पर मौजूदगी रही हो या फिर एयरपोर्ट पर उनकी वॉक, सोशल मीडिया पर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछते दिखे। कई फैन पेजों पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें शेयर की गईं और इनमें से कई के कमेंट सेक्शन में लोगों ने ऐश्वर्या राय के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल किए। ऐश्वर्या एक कलरफुल श्रग पहने थीं जिससे वह बार-बार खुद को कवर कर रही थीं।
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- क्या वह प्रेग्नेंट हैं? इसी तरह एक अन्य शख्स ने भी कमेंट सेक्शन में पूछा- ओह माय गॉड क्या वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? बता दें कि ऐश्वर्या राय ने काफी हेवी कपड़ों से खुद को कवर कर रखा था जबकि भारत में गरमी इस वक्त काफी ज्यादा है। हालांकि ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी के बारे में अभी कोई आधिकारिक खबर नहीं आई है, और सब कुछ सिर्फ कयास भर ही है।
बता दें कि लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंध में बंध गई थीं। दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली थी और 16 नवंबर 2011 को आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। इस साल आराध्या की मौजूदगी सभी के चेहरों पर स्माइल दे गई क्योंकि वह काफी वक्त से पब्लिक में नजर नहीं आई थीं।