Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

आज भी प्रत्युषा बनर्जी के लिए न्याय मांग रहे माता-पिता, 10 अगस्त को हुआ था जन्म

अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त को हुआ था, और अगर आज वो हमारे बीच होतीं तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं। अपने करीब 6 साल के करियर में सभी का दिल जीतने वालीं प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने करीब 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता
Share:
आज भी प्रत्युषा बनर्जी के लिए न्याय मांग रहे माता-पिता, 10 अगस्त को हुआ था जन्म
Read in your preferred language.

अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त को हुआ था, और अगर आज वो हमारे बीच होतीं तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं। अपने करीब 6 साल के करियर में सभी का दिल जीतने वालीं प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) ने करीब 25 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता आज भी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस के फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं
प्रत्युषा बनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 को जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था। प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता का नाम शंकर और सोमा बनर्जी है। प्रत्युषा बनर्जी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और साल 2010 में अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वो जमशेदपुर से मुंबई आ गईं। प्रत्युषा के टैलेटें को उनकी किस्मत का साथ भी मिला और जल्दी ही उन्होंने टीवी पर डेब्यू कर लिया।
प्रत्युषा एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं और ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी लोगों का दिल जीतना जानती थीं। प्रत्युषा ने साल 2010 में टीवी करियर की शुरुआत की थी और रक्त संबंध, ये रिश्ता क्या कहलाता है के बाद बालिका वधु ने उन्हें बड़ी पहचान दी। आनंदी बनकर प्रत्युषा घर घर फेमस हो गईं। प्रत्युषा ने झलक दिखलाजा, बिग बॉस 7, ससुराल सिमर का, प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, सावधान इंडिया और अधुरी कहानी हमारी जैसे कई शोज में अपना जलवा बिखेरा।
प्रत्युषा की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि मुंबई आने के बाद प्रत्युषा ने बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा को डेट किया था, लेकिन दोनों का रिश्ता बहुत लंबा नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। वहीं इसके बाद साल 2015 में प्रत्युषा की एक्टर व निर्माता राहुल राज सिंह संग नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। वहीं एक वक्त पर एक्ट्रेस का नाम विकास गुप्ता के साथ भी जुड़ा था।
प्रत्युषा अपने परिवार में अकेली ही कमाई का एक जरिया थीं और एक्ट्रेस के गुजर जाने के बाद से उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। बीते साल हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रत्युषा के पिता ने कहा था कि आर्थिक तंगी के कारण उन्हें काफी कर्ज लेना पड़ा है, जिसे चुकाना अब एक बड़ी समस्या बन गया है। प्रत्युषा की मां एक चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती हैं, जबकि पिता स्टोरी राइटिंग, हालांकि अब उन्हें बहुत काम नहीं मिलता है।
याद दिला दें कि प्रत्युषा ने एक अप्रैल 2016 को पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या की थी और उनकी मौत की गुत्थी आज भी पूरी तरह से नहीं सुलझी है। दिवंगत प्रत्युषा के परिवार ने एक्ट्रेस के तत्कालीन ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर संगीन आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्होंने ही एक्ट्रेस को उकसाया था। वहीं राहुल पुलिस गिरफ्त में भी रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। प्रत्युषा के परिवार का कहना है कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी वक्त तक बेटी के लिए न्याय की मांग करते रहेंगे।
बता दें कि 354 हफ्ते पहले प्रत्युषा के इंस्टाग्राम अकाउंट से आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट किया गया था। 26 अक्टूबर 2015 को प्रत्युषा ने राहुल राज सिंह संग अपनी एक सेल्फी शेयर की थी। ये सेल्फी उन्होंने सोनी टीवी के शो पावर कपल में जाने से पहले शेयर की थी और इसका जिक्र भी अपने इंस्टा कैप्शन में किया था। प्रत्युषा के इस पोस्ट पर आज भी फैन्स उन्हें याद करते हैं और श्रद्धांजलि देते हैं। प्रत्युषा का ये इंस्टा अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन कई सेलेब्स भी इस अकाउंट को फॉलो करते हैं।