Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

इटावा/भरथना:महिला ने लगाया छेड़छाड़ के आरोप

इटावा/भरथना: महिला ने घर मे कूदकर छेड़छाड़ करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ क्षेत्रीय सांसद व पुलिस से कार्यवाई की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा सरावा की पीड़ित महिला के अनुसार शनिवार की रात करीब 8 बजे जब मैं घर के अंदर सो रही थी,पति घर पर नही थे और
Share:
Read in your preferred language.

इटावा/भरथना: महिला ने घर मे कूदकर छेड़छाड़ करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए नामजद पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ क्षेत्रीय सांसद व पुलिस से कार्यवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रम्पुरा सरावा की पीड़ित महिला के अनुसार शनिवार की रात करीब 8 बजे जब मैं घर के अंदर सो रही थी,पति घर पर नही थे और ससुर गाँव के बाहर स्थित मकान पर गए थे,उसी दौरान गांव का ही एक नामजद छत के रास्ते आंगन में कूदकर मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा,चीखने-चिल्लाने पर घर के दरवाजे पर सो रही सास अंदर आ गई,जिस पर आरोपी हम दोनों के साथ मारपीट करने लगा,शोर शराबा सुनकर आरोपी के दो पुत्र भी मौके पर आ गए और ईंट पत्थर चलाने लगे।आसपास के लोगो के आने पर आरोपी मौके से भाग गए।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर क्षेत्रीय सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए!