Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

सड़क किनारे बने तालाब पर न लें सेल्फी,वरना होगा पछतावा

फतेहगंज पश्चिमी।। रविवार सुबह शहर से एक युवक अपने दोस्त से धनेटा फाटक पर उसके मेडिकल पर मिलने पहुंचा। थाना प्रेम नगर के मोहल्ला बानखाना के अंकित सक्सैना दोस्त के मेडिकल से पैदल चलकर बैगुल नदी के पुल पर खड़े होकर सेल्फी का आनंद ले रहे थे। अचानक बरेली की ओर से तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन से हवा के झो
Share:
सड़क किनारे बने तालाब पर न लें सेल्फी,वरना होगा पछतावा
Read in your preferred language.

फतेहगंज पश्चिमी।। रविवार सुबह शहर से एक युवक अपने दोस्त से धनेटा फाटक पर उसके मेडिकल पर मिलने पहुंचा। थाना प्रेम नगर के मोहल्ला बानखाना के अंकित सक्सैना दोस्त के मेडिकल से पैदल चलकर बैगुल नदी के पुल पर खड़े होकर सेल्फी का आनंद ले रहे थे। अचानक बरेली की ओर से तेज गति से आ रहा अज्ञात वाहन से हवा के झोंके से युवक का पैर फिसल गया। और नीचे नदी में गिरते ही उसने घास नुमा टापू को पकड़ लिया। नदी किनारे से गुजर रहे गांव वालों को जोर जोर से आवाज लगाने लगा। मौके पर पहुंचे गांव वालों ने युवक की जान बचाई ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एस आई संजीव कुमार के साथ कांस्टेबिल युवक को थाना ले गए। थाना पुलिस ने युवक के घरवालों को घटना की जानकारी दी। थाने पहुंचे परिजनों को युवक को सकुशल सौंप दिया।