Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
Entertainment

अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी डाली दिव्या अग्रवाल

इन दिनों, एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने वेब शो 'टटलूबाज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सीरीज में दिव्या एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही है जिसे कॉनमैन से प्यार हो जाता है। दिव्या ने अपनी इस सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की। बातों-ही-बातों में उन्होंने अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी
Share:
अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी डाली दिव्या अग्रवाल
Read in your preferred language.

इन दिनों, एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अपने वेब शो 'टटलूबाज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सीरीज में दिव्या एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही है जिसे कॉनमैन से प्यार हो जाता है। दिव्या ने अपनी इस सीरीज से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।
बातों-ही-बातों में उन्होंने अपनी रियल लाइफ में हुई एक घटना पर भी रौशनी डाली जहां कुछ लोगों ने उन्हें मुंबई में बीच सड़क पर लूटने की कोशिश की थी।
हमारी ये सीरीज एंटरटेनिंग है हालांकि मेरे साथ जो हादसा हुआ था वो बहुत ही डरावना था। दरअसल, तकरीबन 3 साल पहले मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। देर रात, मैं अपनी गाड़ी से ट्रेवल कर रही थी और बीच रास्ते में कोई मेरी गाड़ी से जानबूझकर टकरा गया। उस वक्त मुझे लगा कि कोई आदमी मेरी गाड़ी से टकरा गया है जिससे मैं काफी घबरा गई।
उस व्यक्ति की मदद करने के लिए मैं तुरंत अपनी गाड़ी से उतरी और पीछे उस व्यक्ति की तरफ भागी। कुछ मिनट बाद, जैसे ही मैंने पीछे मुड़कर देखा, तो कुछ लोग मेरी गाड़ी से चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। मेरा पर्स, लैपटॉप जैसे कई कीमती सामान थे। मैं अपनी गाड़ी की तरफ भागी, मुझे देखकर वे चोर भाग गए।
मैंने तुरंत अपनी गाड़ी लॉक की। जब पीछे मुड़कर देखा तो जो व्यक्ति मेरी गाड़ी के नीचे आया था, वो भी गायब हो गया।'
वे आगे कहती हैं, 'जब मैंने ये किस्सा अपने दोस्तों को बताया तो उन्होंने कहा कि ये किस्सा बहुत ही कॉमन है। गाड़ियों के शीशे पर अंडा फेंकना ताकि आप घबराकर अपनी गाड़ी रोक दो, ऐसे किस्से अब आम हो चुके हैं। इस हादसे के बाद, मैं अब काफी सचेत रहने लगी हूं।
पहले मुझे ड्राइवर की जरूरत नहीं होती थी लेकिन अब बिना ड्राइवर कहीं ट्रेवल नहीं करती।'
इस सीरीज की ज्यादातर शूटिंग बनारस में हुई है। बातचीत के दौरान, दिव्या ने बनारस में बिताए कुछ स्पेशल मोमेंट्स भी शेयर किए। वे कहती हैं, 'मैं यदि मुंबई के अलावा किसी शहर में रिलोकेट होना चाहूंगी तो वो होगा बनारस। वहां की आध्यात्मिकता मुझे बहुत रास आई।
शूटिंग के अलावा, मैंने वहां के कई सारे मंदिरों में दर्शन किए, वहां चाट-पकोड़ी खूब एन्जॉय किया। मुझे वहां के लोग भी खूब पसंद आए। मौका मिलेगा तो मैं फिर से उस शहर में जाना चाहूंगी।'
दिव्या को कई रियलिटी सीरीज में काम करने के लिए भी जाना जाता है। वह 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 10' की रनर अप रहीं और 'ऐस ऑफ स्पेस 1' और 'बिग बॉस ओटीटी' की विजेता रहीं। 'रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स 2', से उन्होंने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने 'कार्टेल' और 'अभय' जैसे वेब शो में भी काम किया।