Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

'कॉफी विद करण' 7 में आने से दीपिका पादुकोण ने किया इनकार, करण जौहर ने खुद भेजा था इनविटेशन

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan Season 7) इस बार भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'कॉफी विद करण' का ये 7वां सीजन है और हर बार की तरह इस सीजन में भी ढेरों सितारे करण जौहर के सामने काउच पर बैठकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की ढेरों बातें शेयर कर रहे हैं। यूं तो हर सीजन में बॉलीवुड
Share:
'कॉफी विद करण' 7 में आने से दीपिका पादुकोण ने किया इनकार, करण जौहर ने खुद भेजा था इनविटेशन
Read in your preferred language.

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan Season 7) इस बार भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 'कॉफी विद करण' का ये 7वां सीजन है और हर बार की तरह इस सीजन में भी ढेरों सितारे करण जौहर के सामने काउच पर बैठकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की ढेरों बातें शेयर कर रहे हैं। यूं तो हर सीजन में बॉलीवुड के ढेरों सितारे इस शो का हिस्सा बनते हैं लेकिन इस बार एक बड़ा चेहरा मिसिंग है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बारे में।
कि करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में आने के लिए दीपिका पादुकोण को पर्सनल इनविटेशन भेजा गया था। मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को शो में आने के लिए राजी करने की कोशिश भी की, लेकिन इस सीजन दीपिका पादुकोण ने शो से दूरी बनाए रखने का ही फैसला किया है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, 'दीपिका ने 'हां' नहीं कहा।'माना जा रहा है कि शायद दीपिका पादुकोण के पास इस सीजन में इस शो का हिस्सा बनने को कोई खास वजह नहीं थी। Koffee with Karan Season 7 के फर्स्ट एपिसोड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे थे और उसके बाद दूसरे एपिसोड में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर एक साथ नजर आए। रणवीर सिंह वाले एपिसोड में दीपिका पादुकोण से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आई थीं।