Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

5 दिन यानि 1100 किलोमीटर सर्दी में लगातार चलाई साइकिल, भाईजान ने की मुलाकात

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाईजान की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर खड़ी थी। यूं तो सलमान हर किसी ने नहीं मिल सकते, लेकिन अपने फैन समीर की दीवानगी देख वो खुद को उससे मिलने से रोक नहीं पाए। दरअसल, जबलपुर के रहने वाले समीर सर्द भरे मौसम में 1
Share:
5 दिन यानि 1100 किलोमीटर सर्दी में लगातार चलाई साइकिल, भाईजान ने की मुलाकात
Read in your preferred language.

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाईजान की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर खड़ी थी। यूं तो सलमान हर किसी ने नहीं मिल सकते, लेकिन अपने फैन समीर की दीवानगी देख वो खुद को उससे मिलने से रोक नहीं पाए। दरअसल, जबलपुर के रहने वाले समीर सर्द भरे मौसम में 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर सलमान खान से मिलने पहुंचे। सलमान खान ने भी अपने फैन की भावनाओं का सम्मान किया और उससे मिलकर फोटो क्लिक करवाई।
समीर बचपन से ही भाईजान के बहुत बड़े फैन हैं। 22 दिसंबर को समीर सर्दी के मौसम में जबलपुर से साइकिल से निकले और 29 दिसंबर को मुंबई पहुंचे। जब सलमान को अपने इस फैन के बारे में पता चला तो वो अपने फैन से मिलने के लिए घर के बाहर आए।
सलमान खान के फैन पेज ने भाईजान और उनके फैन समीर की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सलमान अपने फैन समीर से मिलने हुए नजर आ रहे। इस दौरान वो समीर की साइकिल के साथ पोज भी दे रहे हैं। समीर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलमान ने उनका हालचाल जाना और उन्हें अपने घर में खाना भी खिलाया।