Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

ग्रीस में बढ़ रहा कोरोना का आतंक, लगातार फ़ैल रहा संक्रमण

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर आज आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है, जंहा इस वायरस के निरंतर संक्रमण और मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब दुनिया भर के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक अपने कार्य को पूरा करने में दिन रात एक कर रहे है। ग्रीस में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। ग्र
Share:
ग्रीस में बढ़ रहा कोरोना का आतंक, लगातार फ़ैल रहा संक्रमण
Read in your preferred language.

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर आज आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है, जंहा इस वायरस के निरंतर संक्रमण और मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब दुनिया भर के डॉक्टर्स और वैज्ञानिक अपने कार्य को पूरा करने में दिन रात एक कर रहे है।

ग्रीस में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। ग्रीस की राजधानी एजेंथ में कोविड महामारी से मौत का एक रिकॉर्ड कायम हुआ है। कोविड-19 के प्रसार में तेजी के बीच क्रिसमस के पर्व को देखते हुए ग्रीस गवर्नमेंट की चिंता बढ़ गई है। ग्रीस में शनिवार को 121 कोविड संक्रमितों की मौत हुई है। देश में कोविड से मरने वालों का यह नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। ग्रीस में कोविड वायरस के मरीजों में इजाफा होने से अस्‍पतालों में भी दबाव बढ़ा है।

स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने शनिवार को कोविड-19 के 1,747 नए मामले सामने आए हैं। ग्रीस में फरवारी में कोविड के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। तब से अब तक 103,034 कोविड संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 2,223 के पार पहुंच गई है।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ