Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

कोरोना संकट : ये साल राजनीतिक क्षति का साल ?

कोरोना संकट के बीच ये साल राजनीतिक क्षति का साल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत का सिंह का निधन हो गया है। 82 साल के भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह पिछले 6 साल से काफी बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। बता
Share:
कोरोना संकट : ये साल राजनीतिक क्षति का साल ?
Read in your preferred language.

कोरोना संकट के बीच ये साल राजनीतिक क्षति का साल बनता जा रहा है। इसी कड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत का सिंह का निधन हो गया है। 82 साल के भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह पिछले 6 साल से काफी बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। बता दें कि जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का आज रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राजनाथ सिंह तक कई नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धाजंलि

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘जसवंत सिंह ने पूरी लगन के साथ हमारे देश की सेवा की। पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान। पीएम ने कहा कि अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और विदेश मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।