Monday, 14 September 2026 | 8:29 PM
India

बरेली- आँवला तहसील परिसर से 4- मोटरसाइकिल ‌चोरी होने‌ की थाने में की शिकायत

आँवला - रामपुर जिले की तहसील शाहबाद के ग्राम ढकिया निवासी वागेश कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा ने आँवला कोतवाली मे अपने दोपहिया चोरी हो जाने की लिखित शिकायत की है।वागेश शर्मा ने बताया कि वह बीते 6 अक्टूबर को अपनी ससुराल ग्राम गोठा खण्डुआ से ग्राम महमूद पुर तहसील आँवला जिला बरेली मे अपने एक रिश्तेदार के
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - रामपुर जिले की तहसील शाहबाद के ग्राम ढकिया निवासी वागेश कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा ने आँवला कोतवाली मे अपने दोपहिया चोरी हो जाने की लिखित शिकायत की है।वागेश शर्मा ने बताया कि वह बीते 6 अक्टूबर को अपनी ससुराल ग्राम गोठा खण्डुआ से ग्राम महमूद पुर तहसील आँवला जिला बरेली मे अपने एक रिश्तेदार के यहा बच्चे के जन्मदिन समारोह मे अपने दोपहिया वाहन हिरो स्पैण्डर संख्या UP27AF5770 से सम्मिलित होने गया था।
प्रार्थी ने बताया कि दोपहर‌ के लगभग दो बजे अपने रिश्तेदार के दरवाजे पर खड़ा उनका वाहन कोई अज्ञात व्यक्ति लाक तोडकर ले गया। वागेश शर्मा ने आँवला थाने मे वाहन चोरी की शिकायत कर पुलिस से अपने वाहन‌ के वरामदगी की मांग की है। गौरतलब है कि बीते दिनो ही आँवला नगर मे भी दोपहिया वाह‌न चोरी की घटनाओ के बाद पुलिस ने कार्यवाही मे बड़े वाहन चोर गैंग का खुलासा कर बडी संख्या मे दोपहिया वाहन बरामद किये थे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा