Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल होंगे CM योगी:कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्
Share:
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में शामिल होंगे CM योगी:कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
Read in your preferred language.

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के सभी 58000 ग्राम पंचायतों और 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन माध्यम से शपथ (लाइफ प्रतिज्ञा) दिलाई जाएगी। सभी ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर और ग्राम पंचायतों, नगर निकायों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी पर्यावरण अनुकूल व्यवहार खुद करने तथा इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ लेंगे।

गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वन विभाग की तरफ से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम 'रेस फॉर लाइफ: सर्कुलर इकॉनमी एवं लोकल क्लाइमेट एक्शन' विषयक कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल से प्रदेश की 58000 ग्राम पंचायतों, 762 नगर निकायों में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पौधरोपण कर धरा पर वृक्षाच्छादन बढ़ाने का संदेश देंगे। साथ ही वन विभाग की पुस्तिकाओं, फोल्डर का विमोचन कर दिव्यांगजन को उपहार वितरित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के अवलोकन के लिए वन, नगर निगम एवं अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से भी स्टाल लगाए जाएंगे।

समारोह में नगर विकास मंत्री एके शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव वन एवं पर्यवारण आदि की भी सहभागिता रहेगी। प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव के मुताबिक पर्यावरण दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।