Monday, 14 September 2026 | 7:32 PM
India

कार्लसन और शंकलंद जीते, फीडे विश्व शतरंज कप क्वाटर फ़ाइनल विदित नें खेला डूड़ा से ड्रॉ ,

विश्व कप शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें बेस्ट ऑफ टू क्वाटर फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन पोलैंड के जान डूड़ा से बाजी ड्रॉ खेली । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें केटालन ओपेनिंग मे शुरुआत से बढ़त बनाने की कोशिश तो की पर मोहरो की अदला बदली के बीच खेल 33 चालों मे बराबरी पर खत्म ह
Share:
कार्लसन और शंकलंद जीते, फीडे विश्व शतरंज कप क्वाटर फ़ाइनल विदित नें खेला डूड़ा से ड्रॉ ,
Read in your preferred language.

विश्व कप शतरंज प्रतियोगिता में भारतीय ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें बेस्ट ऑफ टू क्वाटर फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन पोलैंड के जान डूड़ा से बाजी ड्रॉ खेली । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे विदित नें केटालन ओपेनिंग मे शुरुआत से बढ़त बनाने की कोशिश तो की पर मोहरो की अदला बदली के बीच खेल 33 चालों मे बराबरी पर खत्म हो गया । अब कल काले मोहरो से विदित को डूड़ा का सामना करना होगा । ईरान के अमीन तबातबाई और रूस के व्लादिमीर फेडोसीव के बीच भी बाजी अनिर्णीत रही ।
हालांकि पहले दिन दो परिणाम भी आए और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें फ्रांस के एटीने बकरोट पर एक शानदार जीत हासिल की और 1-0 की बढ़त हासिल कर ली । कल कार्लसन सफ़ेद मोहरो से एटीने बकरोट का सामना करेंगे और सिर्फ आधा अंक ही उन्हे सेमी फाइनल पहुंचा देगा ।
एक और जीत दर्ज की यूएसए के सैम शंकलंद नें जिन्होने मेजबान रूस की सबसे बड़ी उम्मीद सेरगी कार्याकिन को पराजित कर बढ़त बना की है और देखना होगा की क्या सेरगी कल वापसी करने मे कामयाब होंगे या शंकलंद सेमी फाइनल मे जगह बना लेंगे ।