सलमान खान के परिवार से नए सदस्य की बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री होने वाली है। अरबाज, सोहेल और सलमान के बाद अब अरबाज के बेटे अरहान के बॉलीवुड में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है। वैसे बता दें कि अब तक सलमान ने कई एक्टर्स को लॉन्च किया है। तो हो सकता है कि आने वाले समय में सलमान, अपने भतीजे को भी लॉन्च करें। अरहान के बारे में बता दें कि हाल ही में शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आए थे। हालांकि उनका सीन काफी कम था। लेकिन फैंस को पसंद आया था। अब अरबाज से हाल ही में उनके बेटे के एक्टिंग करियर के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने बताया कि क्या अरहान का इस इंडस्ट्री में काम करने का मन है कि नहीं और वह क्या खुद भी चाहते हैं कि अरहान फिल्मों में काम करें या नहीं।
अरबाज ने पिंकविला से बात करते हुए कहा कि फिलहाल अरहान ने अपनी ऐसी कोई इच्छा जाहिर नहीं की है। फिलहाल हम सभी के लिए ये जरूरी है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें। वह अभी करियर को लेकर डिसीजन लेने के लिए काफी छोटे हैं। पहले वह पढ़ाई पूरी कर लें फिर देखते हैं कि उनका क्या इंट्रेस्ट है। ऐसा लगता है कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहते हैं और प्रोडक्शन, एक्टिंग या फिर डायरेक्टिंग में करियर बनाएं। उनका फिल्मी दुनिया की तरह झुकाव है। हम वो लोग भी नहीं हैं कि उन्हें फोर्स करें कि उन्हें कहां करियर बनाना चाहिए। वह जिसमें कम्फर्टेबल होंगे वो करेंगे और हम उनका सपोर्ट करेंगे। फिलहाल मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मैं बस उन्हें जिंदगी को अच्छे से एंजॉय करने देना चाहता हूं और साथ ही चाहता हूं कि वह अच्छी पढ़ाई करें।
मलाइका के साथ अपने रिश्ते पर भी अरबाज ने बात की। उन्होंने कहा, हम दोनों बतौर अलग-अलग इंसान बड़े हुए हैं। हम एक-दूसरे की चीजों को अब और एक्सेप्ट करते हैं। हम दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। अब मैं उनकी कई चीजों को एक्सेप्ट करता हूं और वह मेरी चीजों को। लेकिन हमारा एक कॉमन इंट्रेस्ट हैं और वह है हमारा बेटा। हम नहीं चाहते कि हमारी किसी वजह से अरहान को दिक्कत हो।
अरबाज अब वेब सीरीज तनाव में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह पटना शुक्ला फिल्म लेकर आएंगे जिसमें वह बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। फिल्म में रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज और चंदन रॉ अहम किरदार में हैं। इस साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। वहीं कुछ दिनों पहले अरबाज ने यह भी कन्फर्म किया है कि वह दबंग 4 को सलमान खान के साथ लेकर आ रहे हैं।
Entertainment
क्या भतीजे अरहान को लांच करने सकते हैं सलमान, बॉलीवुड में आने का प्लान
सलमान खान के परिवार से नए सदस्य की बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री होने वाली है। अरबाज, सोहेल और सलमान के बाद अब अरबाज के बेटे अरहान के बॉलीवुड में एंट्री का इंतजार किया जा रहा है। वैसे बता दें कि अब तक सलमान ने कई एक्टर्स को लॉन्च किया है। तो हो सकता है कि आने वाले समय में सलमान, अपने भतीजे को भी लॉन्
Read in your preferred language.