यूक्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया।
अमेरिका के कीव स्थित दूतावास ने एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बात की जानकारी है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के असैन्य आधारभूत ढांचे और सरकारी सुविधाओं के खिलाफ हमले कर सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भावी खतरे का आभास हो गया था।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि इस सप्ताह रूस कुछ क्रूर कार्रवाई करने की कोशिश कर सकता है। इसके मद्देनजर यूक्रेन ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन नहीं करने सलाह दी है। अमेरिकी सरकार ने भी यूक्रेन में रह रहे अमेरिकियों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को पूर्व में लुहांस्क और दोनेत्सक के रूसी-भाषी अलगाववादी गणराज्यों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान का ऐलान किया।
यूक्रेन ने राजधानी कीव व खार्किव शहर पर कब्जे की कोशिश कर रहे रूसी सैनिकों का विरोध किया। रूस अप्रैल में उत्तरी यूक्रेन से पीछे हटा। 3 जुलाई को रूस का लुगांस्क के पूर्वी क्षेत्र, लिसिचन्स्क-सेवेरोडनेत्स्क शहरों पर भी कब्जा।
यह चेतावनी रूस के इस दावे के बाद आई है कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसी कार बम विस्फोट के लिए जिम्मेदार थी, जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिमाग कहे जाने वाले अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी डारिया डुगिन की मौत हो गई थी। यूक्रेन ने हमले संलिप्तता से इनकार किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार देर रात परमाणु खतरे के बारे में चेतावनी दी, खासकर जब से रूस ने युद्ध की शुरुआत में अपने बड़े परमाणु शस्त्रत्तगार की ओर इशारा किया। दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्ज्या में हमले का डर है।
India
क्या रूस कर सकता है यूक्रेन पर बड़ा हमला, अमेरिका ने चेताया
यूक्रेन पर रूसी हमले के छह माह पूरे हो गए। इस बीच रूस यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस 24 अगस्त को है। इस दिन भी वह सरकारी और नागरिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। इस आशंका को अमेरिका के कीव स्थित दूतावास के एक सुरक्षा अलर्ट ने और पुख्ता कर दिया। अमेरिका के कीव स्थित दूताव
Read in your preferred language.