Monday, 14 September 2026 | 6:32 PM
India

'कसाई' आफताब उसी में दूसरी लड़की संग फरमा रहा था इश्क, जिस कमरे में 35 टुकड़ों में थी श्रद्धा

27 साल की श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर देने वाले 'कसाई' आफताब अमीन पूनावाला की असलियत लगातार सामने आ रही है। इस बार जो जानकारी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट है कि जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़
Share:
'कसाई' आफताब उसी में दूसरी लड़की संग फरमा रहा था इश्क, जिस कमरे में 35 टुकड़ों में थी श्रद्धा
Read in your preferred language.

27 साल की श्रद्धा को मौत के घाट उतारकर शव के 35 टुकड़े कर देने वाले 'कसाई' आफताब अमीन पूनावाला की असलियत लगातार सामने आ रही है। इस बार जो जानकारी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट है कि जब आफताब ने श्रद्धा को मारकर शव के टुकड़े फ्रिज में संभाल कर रखे थे, उस दौरान वह किसी दूसरी लड़की को भी डेट कर रहा था और उसी घर पर उसके साथ रंगरेलिया मना रहा था। खुद को फूड ब्लॉगर और सोशल एक्टिविस्ट बताने वाले आफताब के बारे में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उसने जिस तरीके से श्रद्धा को मारा, वह बेहद शातिराना है। आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग काफी पहले से कर ली थी। इसके लिए वह इंटरनेट पर लोगों को मारने और पुलिस से बचने के तरीके ढूंढता था।
श्रद्धा वॉकर के कत्ल के इल्जाम में उसके लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 6 महीने पहले अंजाम दिए इस हत्याकांड में आफताब ने पहले श्रद्धा का गला घोंटकर हत्या की। फिर धारदार हथियार से शव के 35 टुकड़े कर दिए। शव को फ्रिज में संभाला और फिर रात को तकरीबन 2 बजे वह शव के दो टुकड़ों को लेकर निकलता और ठिकाने लगाता।
श्रद्धा के शव के टुकड़े करके जब आफताब ने फ्रिज में अंग संभाल कर रखे थे। उसी वक्त वह दूसरी लड़की को डेट भी कर रहा था। दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह कथित तौर पर किसी दूसरी लड़की को साउथ दिल्ली के महरौली में अपने किराये के कमरे पर डेट के लिए लेकर आया था।
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि आफताब ने बंबल ऐप के जरिए दूसरी लड़की से नजदीकियां बनाई थी। दूसरी लड़की साइकोलॉजिस्ट बताई जा रही है। हालांकि पहचान उजागर नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि आफताब ने इसी डेटिंग एप के जरिए श्रद्धा से भी पहचान शुरू की थी। जिसके बाद श्रद्धा और आफताब का इश्क परवान चढ़ा था।
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि श्रद्धा को मारने के लिए आफताब लंबे समय से प्लानिंग कर रहा था। इसके लिए उसने कई क्राइम शो और कई हॉलीवुड वेब सीरीज से मारने की योजना सीखी। इतना ही नहीं वह घंटों इंटरनेट पर यह भी जानने की कोशिश करता था कि ऐसा क्या करके वो पुलिस से बच सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी चाहे कितनी बड़ी योजना बना ले, वो पकड़ा जरूर जाता है।