Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग कराना गुनाह नहीं है, नेचुरल है : नेहा मर्दा

टीवी सीरियल बालिका वधु में गहना का रोल करने वाली नेहा मर्दा ने पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग करने पर अपनी बात रखी है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा है कि पब्लिक में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना कोई गुनाह नहीं है। मीडिया से बात करते हुए नेहा ने कहा- जहां तक ब्रेस्टफीडिंग क
Share:
पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग कराना गुनाह नहीं है, नेचुरल है : नेहा मर्दा
Read in your preferred language.

टीवी सीरियल बालिका वधु में गहना का रोल करने वाली नेहा मर्दा ने पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग करने पर अपनी बात रखी है। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नेहा ने कहा है कि पब्लिक में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना कोई गुनाह नहीं है।
मीडिया से बात करते हुए नेहा ने कहा- जहां तक ब्रेस्टफीडिंग की बात है तो मैं हमेशा ये ही प्रेफर करती हूं कि अपने बच्चे को घर से दूध पिलाकर बाहर ले जाऊं। अगर उसे तब भूख लगती है जब हम बाहर हैं तो फिर मैं उसे भूखा रहने नहीं दे सकती।

ऐसी सिचुएशन में फिर मैं उसे किसी भी जगह पर फीड करा सकती हूं। लेकिन, मेरी कोशिश यही रहती है कि घर से निकलने से पहले मैं उसे अच्छी तरह फीड करा लूं।
नेहा ने आगे कहा- हालांकि, मैं उसे किसी भी कंडीशन में भूखा नहीं रहने दुंगी। मां का बच्चे को दूध पिलाना बेहद नेचुरल बात है। अगर आप अपने बच्चे को पब्लिक में भी ब्रेस्टफीडिंग करा रहे हैं तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं है।

ये कोई गुनाह तो है नहीं। आप सिर्फ अपने बच्चे को दूध ही तो पिला रहे हैं, चाहे तो आप स्कार्फ से खुद को और अपने बच्चे को भी कवर कर सकते हैं।
इस साल 7 अप्रैल को नेहा मर्दा ने बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म से ठीक पहले नेहा ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल के बेड से फोटो शेयर करते हुए प्रेगनेंसी में आई कॉम्प्लीकेशन की जानकारी दी थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- इस जर्नी के आखिरी फेज में अब मुझे सिर्फ अपने बच्चे का इंतजार है।
नेहा मर्दा ने पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से 2012 में शादी की थी। नेहा ने बालिका वधु, महादेव, डोली अरमानों की और लाल इश्क जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। आखिरी बार उन्हें क्यों रिश्तों में कट्टी बट्टी में देखा गया था।