Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है मध्यप्रदेश में भाजपा

मध्यप्रदेश में भाजपा मतदान के छह पहले 11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है। भोपाल में दोपहर 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इसका विमोचन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित
Share:
11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है मध्यप्रदेश में भाजपा
Read in your preferred language.

मध्यप्रदेश में भाजपा मतदान के छह पहले 11 नवंबर को अपना संकल्प-पत्र (घोषणा पत्र) जारी करने जा रही है। भोपाल में दोपहर 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में इसका विमोचन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह धार और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे। कमलनाथ निवाड़ी और सागर जिले के दौरे पर रहेंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम और सिवनी मालवा के डोलरिया में सभा करेंगे। सीएम शिवराज सिंह बैतूल, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आलीराजपुर, उज्जैन और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे।
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - दोपहर 12.30 बजे धार के मनावर, दोपहर 2.15 बजे धार के गंधवानी के अवल्दा में रथ सभा, दोपहर 3.10 बजे धार के बदनावर, शाम 5.15 बजे धार में सभा। शाम 6.45 बजे इंदौर के देपालपुर के बेटमा में जनसभा।
जेपी नड्डा, बीजेपी अध्यक्ष - दोपहर 12.30 बजे भोपाल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी करेंगे।
कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष - सुबह 10.45 बजे निवाड़ी के पृथ्वीपुर, सुबह 11.30 बजे सागर में जनसभा।
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - सुबह 11 बजे नर्मदापुरम, दोपहर 1 बजे सिवनी मालवा के डोलरिया में सभा।
शिवराज सिंह, मुख्यमंत्री, मप्र - सुबह 10.5 बजे बैतूल जिले के आमला, सुबह 11.05 बजे भैंसदेही के डामजीपुरा, दोपहर 12.45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, दोपहर 3.40 बजे उमरिया जिले के मानपुर, शाम 5.15 बजे सिवनी के केवलारी के पलारी, शाम 6.45 बजे बरघाट के मोहगांव सड़क, रात 8.30 बजे छिंदवाड़ा जिले के मेघासिवनी और रात 9.30 बजे पांढुर्णा के सौंसर के मोहखेड़ में जनसभा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री - दोपहर 3 बजे आलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर, शाम 4 बजे उज्जैन के महिदपुर और शाम 5.30 बजे इंदौर के सांवेर में सभा।