Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP 600 के पार, पीएम मोदी ने बंपर जीत पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहाराया है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि राज्य में 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635
Share:
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहाराया है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि राज्य में 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। कुछ सीटों पर सपा के उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं। यूपी में एक बार फिर पार्टी के शानदार प्ररदर्शन पर पीएम मोदी ने ट्विट किया 'उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखओं के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को लाख मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।'