Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का फोटो लेने से पैपराजी को रोका

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस बेटी देवी और पति के साथ वेकेशन पर निकली हैं। एयरपोर्ट से तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बेटी का चेहरा अपने हाथ से ढक रखा ह
Share:
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का फोटो लेने से पैपराजी को रोका
Read in your preferred language.

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस बेटी देवी और पति के साथ वेकेशन पर निकली हैं। एयरपोर्ट से तीनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बेटी का चेहरा अपने हाथ से ढक रखा है। बिपाशा जैसे ही गाड़ी से बाहर उतरीं वह पैपराजी से बेटी की फोटो न लेने की रिक्वेस्ट करती हुई नजर आईं।
लुक की बात करते तो एक्ट्रेस ब्लू ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं, इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जीन्स में स्पॉट हुए। दोनों स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज देते नजर आए।
बता दें, बिपाशा और पति करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में देवी का स्वागत किया। दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के छह साल बाद 12 नवंबर 2022 को कपल ने अपनी बेटी देवी का वेलकम किया।
बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने शादी के बाद से ही फिल्मों से दूरी बना ली है। करण जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।