Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 500 मिलियन डॉलर की मदद की

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस विजिट के दौरान पूरी सीक्रेसी मेंटेन की गई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पहले पोलैंड गए और यहां से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे। कीव पहुंचने से 24 घंटे पहले ही वह पत्नी
Share:
बाइडेन ने यूक्रेन की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, 500 मिलियन डॉलर की मदद की
Read in your preferred language.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस विजिट के दौरान पूरी सीक्रेसी मेंटेन की गई। दरअसल, प्रेसिडेंट बाइडेन पहले पोलैंड गए और यहां से ट्रेन के जरिए कीव पहुंचे। कीव पहुंचने से 24 घंटे पहले ही वह पत्नी जिल के साथ वॉशिंगटन के एक रेस्टोरेंट में डिनर करते दिखे।

कीव में बाइडेन ने कहा- रूस की कोशिश है कि वो यूक्रेन को दुनिया के नक्शे से मिटा दे। पुतिन को लगा था कि वो हमें अलग-थलग कर देगा, लेकिन एक साल बाद भी हम साथ खड़े हैं। मेरी यहां मौजूदगी इसकी मिसाल है। बाइडेन ने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की मदद, जैवलिन मिसाइल, हॉवित्जर तोपें और आर्टिलरी सपोर्ट देने का भी ऐलान किया।