Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
Entertainment

भूमि पेडनेकरअब नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग 'अफवाह' फैलाएंगी

अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्मों का फैन्स इंतजार करते हैं। वहीं भूमि भी एक के बाद फैन्स की इन इच्छाओं को पूरी करती हैं। इन दिनों भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव संग फिल्म बधाई दो को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी
Share:
भूमि पेडनेकरअब नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग 'अफवाह' फैलाएंगी
Read in your preferred language.

अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्मों का फैन्स इंतजार करते हैं। वहीं भूमि भी एक के बाद फैन्स की इन इच्छाओं को पूरी करती हैं। इन दिनों भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव संग फिल्म बधाई दो को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) नजर आएंगे। फिल्म का नाम अफवाह (Afwaah) है, जिसे सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) निर्देशित करेंगे।
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए 'अफवाह' की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। भूमि ने एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आधिकारिक तौर पर साल की सबसे बड़ी अफवाह का हिस्सा हूं।' बता दें कि एक ओर जहां फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा करेंगे तो वहीं फिल्म को भूषण कुमार की टी सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स प्रोड्यूस करेगी।
अफवाह के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, 'सुधीर के साथ एक बार फिर काम करना सम्मान की बात है। अनुभव और सुधीर समाज से जुड़े सिनेमा को बनाने के लिए जाने जाते हैं। भूमि एक बेहतरीन अदाकारा हैं, और हमारी कैमिस्ट्री धमाकेदार होगी।' याद दिला दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुधीर मिश्रा के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'सीरियस मेन' में काम कर चुके हैं।
वहीं भूमि पेडनेकर ने कहा, 'नवाजुद्दीन हमारे सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। जब आप किसी ऐसे उम्दा एक्टर के साथ काम करें तो फिर आपको भी अपनी मेहनत दोगुना करनी पड़ती है। वहीं सुधीर सर के साथ मैं हमेशा से ही काम करना चाहती थी। अफवाह मेरे लिए और भी खास है क्योंकि अनुभव और भूषण के साथ मैं भीड़ के बाद दोबारा काम कर रही हूं।'