Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

बरेली/यूपी-फसल की रखबाली कर रहे किसान भाइयों पर जानलेवा हमला

थाना सिरौली के गांव नवाबपुरा में खेत की रखवाली कर रहे दो सगे भाइयों को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। शनिवार की रात्रि 10:30 बजे मुकेश और उनके भाई भगवानदास खेत पर मटर रखा रहे थे । तभी तीन बदमाश आये, जिनमें से दो के पास बंदूक और एक के पास रोड थी। आते ही भगवान दास और उनके छोटे भाई मुकेश के हाथ से टार्च
Share:
बरेली/यूपी-फसल की रखबाली कर रहे किसान भाइयों पर जानलेवा हमला
Read in your preferred language.

थाना सिरौली के गांव नवाबपुरा में खेत की रखवाली कर रहे दो सगे भाइयों को बदमाशों ने बुरी तरह से पीटा। शनिवार की रात्रि 10:30 बजे मुकेश और उनके भाई भगवानदास खेत पर मटर रखा रहे थे । तभी तीन बदमाश आये, जिनमें से दो के पास बंदूक और एक के पास रोड थी। आते ही भगवान दास और उनके छोटे भाई मुकेश के हाथ से टार्च छीन ली और उन्हें बंदूक की नाल से मानना शुरू कर दिया। भगवानदास ने उन बदमाशों से कहा कि भाइयों जो लेना हो तो ले लो हमें क्यों मार रहे हो। बदमाशों ने गाली देते हुए कहा कि सालों कल से खेत पर मत आना वरना जान से मार देंगे। और दोनों भाइयों की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे दोनों भाइयों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। भगवान दास के आंख पर चोट लगी है उस से खून बह रहा था और मुकेश के सिर और कान पर चोट लगी है। रविवार को थाना सिरौली में इंस्पेक्टर न होने के कारण शाम में रिपोर्ट लिखी गई।

बराबर के खेत में रखवाली कर रहे लल्ला मियां की भी टॉर्च बदमाशों ने छीन ली। धमकी देते हुए भी उन्हें घर के लिए भगा दिया।