Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

बरेली - रामनगर ब्लाक बीआरसी पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव से अभिभावकों और छात्रों को किया गया जागरूक।

आँवला - रामनगर ब्लॉक में बीआरसी पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के जरिए छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित किया गया बीआरसी रामनगर में आँवला विधायक माननीय धर्मपाल सिंह रामनगर ब्लाक प्रमुख श्री श्रीपाल सिंह लोधी डायट प्राचार्य श्रीमती शशि देवी शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक स
Share:
बरेली - रामनगर ब्लाक बीआरसी पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव से अभिभावकों और छात्रों को किया गया जागरूक।
Read in your preferred language.

आँवला - रामनगर ब्लॉक में बीआरसी पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के जरिए छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित किया गया बीआरसी रामनगर में आँवला विधायक माननीय धर्मपाल सिंह रामनगर ब्लाक प्रमुख श्री श्रीपाल सिंह लोधी डायट प्राचार्य श्रीमती शशि देवी शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजय सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा आदि ने अभिभावकों को प्रेरणा ज्ञान उत्सव की जानकारी दी विशिष्ट कार्य करने वाले 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया एवं 40 प्रेरक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मपाल सिंह ने सरस्वती माता के चित्र पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में शुद्ध पेयजल चार दिवारी कक्षा कक्षों में टाइल्स का कार्य कराया जा रहा है अब सरकारी स्कूलों में भी कॉन्वेंट स्कूलों जेसी ही सुविधाएं कराई जा रही है अब प्राइमरी स्कूल किसी कॉन्वेंट से कम नहीं है इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री अफजल बेग जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता वरिष्ठ लेखाकार कैलाश यादव कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार दीक्षित शलभ शर्मा सुमित शर्मा सिद्धार्थ शंकर राठौर संचालन कर्ता नीलोफर यासमीन ए आर पी रामनगर एवं खालिद अली खान प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रामनगर ने किया ब्लाक रामनगर के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा