Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

बरेली - कस्बा सिरौली जिंदगी से जंग हारा जीशान, इलाज के दौरान हुई मौत।

बरेली - नगर पंचायत सिरौली एक सप्ताह पहले अपने मोसेरे चाचा की बारात में गया जीशान को दिल्ली में एक अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिरौली के मोहल्ला फरजंद नगर के रहने बाले दीनमोहम्मद के 15 वर्षीय जीशान एक सप्ताह पहले अपने चाचा की शादी समारोह शामिल होने के लिए दिल्ली गया
Share:
बरेली - कस्बा सिरौली जिंदगी से जंग हारा जीशान, इलाज के दौरान हुई मौत।
Read in your preferred language.

बरेली - नगर पंचायत सिरौली एक सप्ताह पहले अपने मोसेरे चाचा की बारात में गया जीशान को दिल्ली में एक अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे बह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिरौली के मोहल्ला फरजंद नगर के रहने बाले दीनमोहम्मद के 15 वर्षीय जीशान एक सप्ताह पहले अपने चाचा की शादी समारोह शामिल होने के लिए दिल्ली गया हुआ था। शादी समारोह समापन होने पर वह अपने साथी के साथ कमरे पर जा रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे आमने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना घरवालों को दी। मौके पर रिश्तेदार और घरवाले पहुंचे जहां जीशान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। जहां उसको एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। लगभग 7 दिन इलाज चलने के उपरांत वह जिंदगी से जंग हार गया। इलाज के दौरान मौत होने से घरवालों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह जीशान के शव को दिल्ली से सिरौली लाया गया। यहां आपको बता दें कि दीनमोहम्मद के 5 बच्चे हैं जिसमें सबसे छोटा जीशान था। घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं जीशान को देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा